{"_id":"6a0bf6ed06b39f1616031b1f","slug":"video-forest-gujjar-arrested-for-tiger-poaching-haridwar-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाघ के शिकार में एक वन गुज्जर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार वन प्रभाग की ओर से बाघ के शिकार में एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। उसकी भी पकड़ के लिए टीम गठित की गई है। मामला श्यामपुर रेंज का है। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर में वन विभाग द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग दो वर्ष आयु के एक नर बाघ का शव बरामद किया गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए पाए गए, जबकि खाल एवं दांत सुरक्षित पाए गए हैं। वन क्षेत्र में वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। घटनास्थल से एक मृत भैंस का शव भी बरामद हुआ है। प्रारम्भिक जांच में मामला विषाक्त पदार्थ देकर बाघ को मारने और उसके बाद उसके पैर काटे जाने का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच से यह भी प्रतीत हो रहा है कि आरोपी रात्रि के समय बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की योजना को विफल कर दिया गया। आरोपी आलम उर्फ फम्मी पुत्र शमशेर निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां पुत्र मायी, निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-03 फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।