सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Volunteers gather on Hindu New Year; RSS gives message of national service

Azamgarh News: हिंदू नव वर्ष पर स्वयंसेवकों का जुटान, संघ ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gather on Hindu New Year; RSS gives message of national service
हरिऔध कला केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्षप्रांत) के प्रमुख जन गोष्ठी में मौजूद लोग।
विज्ञापन
मेजवां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में फूलपुर स्थित बाबा परमहंस कुटी परिसर में हिंदू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
Trending Videos

मुख्य वक्ता अरविंद रावत ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के साथ ही संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना सहित प्रकृति में अनेक परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन में रहकर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि संघ में संवाद और व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। संघ को राजनीतिक नजरिए से न देखकर उसके कार्यों को समझना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर आयुष मोदनवाल, राज विश्वकर्मा, संगम, जिला प्रचारक, हरिश्चंद्र बरनवाल, इंद्रपाल यादव, ताराचंद, आलोक, आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed