सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women marched on foot from the block to the market

Azamgarh News: ब्लॉक से बाजार तक महिलाओं ने किया पैदल मार्च

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women marched on foot from the block to the market
बिंद्राबाजार में जन आक्रोश महिला पैदल मार्च निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीदारगंज विधानसभा के मुहम्मदपुर ब्लाॅक में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने ब्लॉक से बाजार तक पैदल मार्च किया। इस दौरान महिलाओं ने ‘महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय’, ‘फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं’, और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
Trending Videos

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि यह आयोजन ‘महिला विरोधी’ ताकतों को जवाब देने के लिए है। अब महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने महिला आरक्षण के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया और महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी और इसका जवाब आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में देंगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला संगठन मंत्री सीता चौहान ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे अपना हक और अधिकार लेकर ही रहेंगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष राय, जिला कार्य समिति सदस्य अवधेश चौहान, मंडल महामंत्री अरविंद यादव, आलोक चौहान, समीर चौहान, अंकित चौहान, लालता यादव, ऋषभ यादव, अनु यादव, सुरेंद्र प्रजापति, उमाकांत यादव महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed