{"_id":"69c198b7513a96c03b0fb040","slug":"works-worth-rs-187-crore-approved-from-purvanchal-development-fund-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-147375-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पूर्वांचल विकास निधि से 1.87 करोड़ के कार्य मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पूर्वांचल विकास निधि से 1.87 करोड़ के कार्य मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्वांचल विकास निधि से 1.87 करोड़ रुपये की लागत से 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सीसी रोड और भवन निर्माण के कार्य शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इन कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने संबंधित विधायकों के प्रस्ताव पर इन योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए तीन माह की समय सीमा तय की गई है, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इन परियोजनाओं के तहत गांवों में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा, जिससे आवागमन सुगम बनेगा। वहीं, भवन निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। विभाग का कहना है कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और समय-समय पर निगरानी भी की जाएगी।
--
- 24.57 लाख से ग्रामसभा सोनौरा में महुला गढ़वल बंधे से अजीत मिश्रा के घर तक सीसी रोड निर्माण।
- 30.87 लाख से ग्रामसभा जहीरुद्दीनपुर के मानिकपुर में कमलेश यादव के घर से सुरेश के खेत तक सीसी रोड।
- 10 लाख से ग्राम उदपुर में तहसील फूलपुर बार संघ भवन निर्माण।
- 14.04 लाख से ग्राम शेखूपुर मेंहनगर में पिच रोड से रामअवध चौहान के घर तक सीसी रोड।
- 17.46 लाख से ग्रामसभा दौलतपुर मेंहनगर में पिच रोड से ओमप्रकाश मौर्य के घर तक सीसी रोड।
- 17.33 लाख से ग्रामसभा गंजोर मेंहनगर में श्यामनरायन यादव के घर से रामजीत यादव के खेत तक सीसी रोड।
- 20.98 लाख से ग्रामसभा घिनहापुर मेंहनगर में पिच रोड से लालजीत यादव के खेत तक सीसी रोड।
- 14.46 लाख से ग्रामसभा घिनहापुर मेंहनगर में लालजीत यादव के खेत से लालजीत यादव के घर तक सीसी रोड।
- 21.03 लाख से ग्रामसभा शेर्रा मेंहनगर में पिच रोड से शिवबचन विश्वकर्मा के घर तक सीसी रोड।
- 16.62 लाख से ग्रामसभा खरिहानी मेंहनगर में मेंहनगर-खरिहानी पिच रोड से खरिहानी-तरवां पिच रोड तक सीसी रोड।
--
पूर्वांचल विकास निधि से जिले में 10 निर्माण कार्यों की निविदा जारी की गई है। यह सभी निर्माण कार्य तीन माह में पूरे कराए जाएंगे। मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, आरईडी।
Trending Videos