सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10-Year-Old Child Dies After Falling into Open Pit in Baraut; Investigation Launched

Baghpat News: बड़ौत में खुले गड्ढे में गिरने से दस वर्षीय बच्चे की मौत, जांच शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
10-Year-Old Child Dies After Falling into Open Pit in Baraut; Investigation Launched
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बड़का मार्ग पर अल्पसंख्यक विभाग के निर्माणाधीन विवाह मंडल के शौचालय के खुले गड्ढे में गिरने से बुधवार रात दस वर्षीय इरशाद की मौत हो गई। इरशाद के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

नगर पालिका के अधिकारियों ने विवाह मंडल के निर्माण में लापरवाही बरतने की पुष्टि की है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां निर्माणाधीन विवाह मंडप के शौचालय का गड्ढा खुला हुआ मिला। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के कारण यह दुखद हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास एक सरकारी नलकूप भी संचालित था। अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से विवाह मंडप का निर्माण चल रहा था। इसके शौचालय के गड्ढों की खोदाई कर खुले छोड़ दिए गए थे। बृहस्पतिवार को ही इस खुले गड्ढे को ढक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप
इरशाद के पिता शमशाद ने बताया कि उनका बेटा बुधवार रात खुले गड्ढे में गिर गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह गड्ढा काफी समय से खुला पड़ा था। इसके बावजूद इसे ढकने या सुरक्षित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई। इस लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई।


वर्जन- जिस गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हुई है, वह नलकूप का गड्ढा नहीं। बल्कि निर्माणाधीन विवाह मंडप में शौचालय का गड्ढा है। वहां पर निर्माण के दौरान लापरवाही बरतना उजागर हुआ। -मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बड़ौत
वर्जन- निर्माणाधीन विवाह मंडप के गड्ढे में गिरकर किशोर की मौत होने की जांच कराई जा रही है। इसमें लापरवाही उजागर होने पर निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -कैलाश चंद तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed