सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife caught with nephew in hotel room, husband brought her outside to beat her, high voltage drama

Baghpat: होटल के कमरे में भतीजे के साथ पकड़ी पत्नी, बाहर तक पीटता हुआ लाया पति, आधा घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत शहर निवासी महिला का उसके भतीजे के साथ ही काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को हाईवे स्थित होटल में पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुना। इस दौरान भीड़ लग गई।

Baghpat: Wife caught with nephew in hotel room, husband brought her outside to beat her, high voltage drama
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने भतीजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। महिला के पति को इस संबंध की भनक लग गई थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। 

Trending Videos

शहर निवासी एक महिला का उसके पति के भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उसके पति को चल गया था। शुक्रवार दोपहर के समय दोनों दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक कमरा लिया और उसके अंदर चले गए। कुछ देर बाद ही महिला का पति भी वहां आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होने पर होटल का स्टाफ भी एकत्र हो गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया, तो पत्नी और भतीजे को देखकर युवक आगबबूला हो गया। उसने वहीं पर दोनों की पिटाई कर दी। घटना के दौरान होटल के बाहर और हाईवे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

इस दौरान एक महिला घटना का वीडियो बना रही थी, लेकिन आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीनकर हाईवे पर फेंक दिया। घटना के बाद महिला को उसका पति स्कूटी पर बैठकर कोतवाली ले गया, जबकि मौका देखकर प्रेमी भतीजा फरार हो गया। पुलिस का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


ये भी देखें....
Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या, जेवर बेचकर दी थी सुपारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed