सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tanya wins gold, Sachin wins bronze in hammer throw.

Baghpat News: हेमर थ्रो में तान्या ने स्वर्ण, सचिन ने कांस्य पदक जीता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tanya wins gold, Sachin wins bronze in hammer throw.
विज्ञापन
-जयपुर में हुई नेशनल हेमर थ्रो प्रतियोगिता में बागपत के दो खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Trending Videos

-दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने पर परिजनों ने जताई खुशी, गांव पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जयपुर में नेशनल हेमर थ्रो प्रतियोगिता में तान्या चौधरी ने स्वर्ण, सचिन यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने से परिजनों और लोगों में खुशी है। खिलाड़ियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
जयपुर के मान सिंह स्टेडियम में पांच अप्रैल को नेशनल हेमर थ्रो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें गाधी गांव की तान्या चौधरी व सैदपुर गांव के सचिन यादव ने हिस्सा लिया। वहां महिला वर्ग में हेमर थ्रो में गाधी गांव की तान्या चौधरी ने 62.18 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में सैदपुर गांव के सचिन यादव ने 61.79 थ्रो में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई। तान्या के पिता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुके हैं। सचिन यादव ही तान्या को हेमर थ्रो का अभ्यास कराते हैं। दोनों ने एक साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही तान्या चौधरी को रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed