सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR Registered Against Individual Who Used Abusive Language Against PM, CM, and Loni MLA

Baghpat News: पीएम, सीएम और लोनी विधायक के लिए अपशब्द कहने वाले पर प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Individual Who Used Abusive Language Against PM, CM, and Loni MLA
विज्ञापन
-छपरौली की पट्टी धनकोशिया का रहने वाला है आरोपी दिलशाद, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ अपशब्द कहने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बागपत के शादाब की तहरीर पर पुलिस ने पट्टी धनकोशिया निवासी दिलशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि अपशब्द कहने वाला युवक छपरौली कस्बे का रहने वाला है। उसने अपनी कई ऑडियो क्लिप व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल की हैं। इन क्लिप्स में वह पहले अपना नाम दिलशाद बताता है। इसके बाद वह जातिवाद से जुड़ी आपत्तिजनक बातें करने लगता है। उसने कुछ लोगों पर समाज की वीडियो दूसरे लोगों को भेजने का आरोप भी लगाया। दिलशाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और लोनी विधायक का नाम लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया। शादाब ने आरोप लगाया कि आरोपी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपशब्द कहने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस जांच जारी
इस मामले में जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर दिलशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।



वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप

आरोपी दिलशाद ने अपनी कई ऑडियो क्लिप व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल की थीं। इन क्लिप्स में वह जातिवाद से जुड़ी बातें करता और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता पाया गया। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। इन वायरल क्लिप्स के आधार पर ही शादाब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed