सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.13 crore rupees lying in accounts, problems arise in villages, salary hikes of 14 secretaries stopped

Baghpat News: खातों में 1.13 करोड़ रुपये पड़े, गांवों में समस्याएं खड़ीं, 14 सचिवों की वेतन वृद्धि रुकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
1.13 crore rupees lying in accounts, problems arise in villages, salary hikes of 14 secretaries stopped
विज्ञापन
बागपत। गांवों में विकास कार्य कराने के लिए शासन से 15वें, राज्य वित्त आयोग से 1.13 करोड़ रुपये बजट आया लेकिन सचिवों ने बजट खर्च नहीं किया। इससे गांवों में समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। बजट खर्च नहीं करने पर डीपीआरओ ने 14 सचिवों की वेतन वृद्धि रोक दी और इनको नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद भी बजट खर्च नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

जिले की 15 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपये का बजट पिछले कई महीनों से पड़ा हुआ है। बजट खर्च नहीं होने के कारण जिले की सीएम डैश बोर्ड पर स्थिति खराब हो रही है। कई बार पत्र जारी करने के बाद भी गांवों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इससे गांवों में समस्या बढ़ती जा रही है। लोग समस्याओं के समाधान को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही बरतने के कारण डीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता ने 14 सचिवों की वेतन वृद्धि रोक दी है और उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है। यदि बजट खर्च नहीं होता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इतना पड़ा बजट तो इन सचिवों की रोकी गई वेतन वृद्धि
मीतली में सुनील बंसल की 16 लाख 83 हजार रुपये, अहैड़ा में संदीप दहिया की 12 लाख 51 हजार रुपये, महावतपुर में विकास सहरावत की सात लाख 30 हजार रुपये, वाजिदपुर में अंकुश अरविंद की 18 लाख 18 हजार रुपये, बिजवाड़ा में विनोद कुमार की पांच लाख 88 हजार रुपये खर्च नहीं करने पर वेतन वृद्धि रोकी गई। इस तरह माखर में विनोद कुमार की तीन लाख पांच हजार रुपये, मवीकलां में इंद्रजीत की चार लाख 13 हजार रुपये, बसौद में अनिल मान की 12 लाख 61 हजार, डौलचा में महक सिंह की चार लाख 45 हजार रुपये, बली में नीता की छह लाख 18 हजार रुपये खर्च नहीं करने पर वेतन वृद्धि रोकी गई। ख्वाजा नंगला व सूप के अमित वर्मा की छह लाख 98 हजार रुपये, सांकलपुट्ठी में अमित मान की चार लाख 68 हजार रुपये, तुगाना में अजय शर्मा की दो लाख 93 हजार रुपये, मुबारिकपुर में अक्षय धनकड़ की चार लाख 80 हजार रुपये का बजट खर्च नहीं करने पर वेतन वृद्धि रोकी गई।

--
एडीओ व सचिव ने कार्य में नहीं दिखाई रुचि, नोटिस जारी
बागपत। कुर्डी में विकास कार्यों की जांच चल रही है और सचिव अमित तोमर को 16 मार्च को अभिलेख लेकर डीडीओ ने जांच के लिए गांव में बुलाया। सचिव ने वहां पहुंचना जरूरी नहीं समझा और न ही कोई जवाब दिया। इसलिए ही डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं छपरौली एडीओ पंचायत सुधीर कुमार को आईजीआरएस पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर डीएम अस्मिता लाल ने नोटिस जारी किया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed