सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 Injured in Attacks by Monkeys and Dogs; One Woman Referred to Meerut

Baghpat News: बंदरों और कुत्तों के हमलों से 16 लोग घायल, एक महिला मेरठ रेफर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
16 Injured in Attacks by Monkeys and Dogs; One Woman Referred to Meerut
विज्ञापन
अमीनगर सराय/ अग्रवाल मंडी टटीरी। सोमवार को क्षेत्र में बंदरों और कुत्तों के हमलों से 16 लोग घायल हो गए। इनमें सिंघावली अहीर गांव की एक महिला को गंभीर चोटें आने के बाद मेरठ रेफर किया गया है। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 अन्य घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
Trending Videos


सिंघावली अहीर गांव निवासी रगबर सोमवार सुबह किसी काम से पड़ोस में जा रही थीं। घर से कुछ दूर निकलते ही बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रगबर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बंदरों को भगाया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने बताया कि सोमवार को कुल 15 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। इन सभी को बंदरों और कुत्तों ने काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घायलों में बच्चे और वयस्क शामिल
वैक्सीन लगवाने वालों में टटीरी निवासी रवींद्र, विराट और सागर शामिल हैं। बली गांव से सुमन और धनु को भी टीका लगाया गया। गांधी गांव के रामकुमार, राहुल और कनिका भी घायलों में से हैं। मीतली निवासी श्याम सुंदर और मोनू को भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed