सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 people, including children, injured in monkey and dog attacks

Baghpat News: बंदरों और कुत्तों के हमले से बच्चों समेत 20 घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
20 people, including children, injured in monkey and dog attacks
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। जिलेभर में बंदरों और कुत्तों के हमले से रविवार को बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी ने जिला अस्पताल और अन्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने हमलावर हो रहे बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
पाबला बेगमाबाद निवासी किसान मनोज धामा ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे हर्ष को एक कुत्ते ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डाॅ. विजय प्रकाश ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। इसके अलावा खेड़ा हटाना निवासी सोमपाल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को कुत्ते काटने से घायल विनीत व मयंक ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं बंदर के काटने से घायल महिला रीना, साक्षी और शुभम को भी वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि अस्पताल में बंदर और कुत्तों के काटने से घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed