सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 streetlights in the industrial area are out of order, leaving entrepreneurs worried.

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में लगी 50 स्ट्रीट लाइटें खराब, उद्यमी परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
50 streetlights in the industrial area are out of order, leaving entrepreneurs worried.
विज्ञापन
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में कई दिन पहले बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से खराब हुई 50 स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं कराया जा रहा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में कई जगह अंधेरा छाया हुआ है। उद्यमियों और फैक्टरियों में आने वाले श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों ने स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की।
Trending Videos


उद्यमी अभय जैन, भगवानदास शर्मा, आशीष जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। दो दिन पहले बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग खंभों पर लगी 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं। हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ऊर्जा निगम के कर्मियों ने वहां आकर ठीक करा दिया, लेकिन स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं कराई गईं। इससे दिन ढलते ही औद्योगिक क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र में रात के अंधेरे में वाहनों समेत अन्य सामान चोरी होने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा श्रमिकों के साथ भी घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब लाइटों के खराब होने से अंधेरा छाया हुआ है। ऐसे में कोई भी आपराधिक घटना हो सकती है। लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए। -एसके कुंडू, उद्यमी
-औद्योगिक क्षेत्र में कई दिन पहले लाइटें खराब हो गई थीं और इससे दिन ढलते ही अंधेरा हो जाता है। यहां आने व जाने में उद्यमियों के साथ ही श्रमिकों को परेशानी होती है। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। -आशीष जैन, उद्यमी

वर्जन-
हाईटेंशन लाइन में आया फाल्ट ठीक करा दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी यूपीसीडा की है। यूपीसीडा की तरफ से ही लाइटें ठीक कराई जाएंगी। -अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed