{"_id":"69ac7e9028ebcf6f7e03af81","slug":"a-big-screen-was-set-up-to-watch-the-match-and-everyone-would-cheer-together-whenever-a-four-or-six-was-hit-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147898-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मैच देखने को लगाई बड़ी स्क्रीन, चौका-छक्का लगते ही मिलकर झूमेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मैच देखने को लगाई बड़ी स्क्रीन, चौका-छक्का लगते ही मिलकर झूमेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
-टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच मिलकर एक साथ देखेंगे लोग, शहर से लेकर गांवों तक दिख रहा उत्साह
- फाइनल में जीत होने पर जश्न मनाने की पूरी तैयारी पहले ही की गई, तिरंगा व पटाखे खरीदकर जमा किए
- मैच के दौरान खानपान व साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई, युवाओं को भारत के इतिहास रचने की पूरी उम्मीद
फोटो-आठ की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शहर से लेकर गांवों तक में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए सभी ने अपने तरीके से तैयारी की हुई है। गांवों तक में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा जाएगा और चौका-छक्का लगने पर गांवों में हर कोई मिलकर झूमता नजर आएगा। युवाओं ने फाइनल मैच शुरू होने से पहले ही तिरंगा व पटाखे खरीदकर रख लिए हैं और जीत मिलने पर दिवाली की तरह जश्न मनाया जाएगा।
टी-20 वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल को लेकर शहर से लेकर गांवों तक हर किसी में उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच सभी मिलकर एक साथ देखेंगे। बागपत शहर के पुराना कस्बा में अजब गुर्जर, संदीप कुमार ने बताया कि मैच के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की है और यदि बिजली कटौती होती है तो वहां जनरेटर लगाया जाएगा ताकि मैच देखने में किसी भी तरह की बाधा न आए।
शहर के कोर्ट रोड पर कन्हैया गुप्ता, पंकज भारद्वाज ने बताया कि सामूहिक रूप से मैच देखा जाएगा और हर चौके व छक्के पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया जाएगा। काठा गांव निवासी रवि कुमार, सतेंद्र चौधरी, अनुज चौधरी व अक्षय ने बताया कि मैच देखने के लिए एलईडी के साथ ही साउंड सिस्टम रविवार सुबह ही लगा दिए जाएंगे। वहां लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को वहां से उठकर न जाना पड़े।
नौरोजपुर गुर्जर गांव में प्रथम डागर के घेर में बड़ी एलईडी लगाई गई है और वहां पकौड़ी के साथ ही चाय और कोल्डड्रिंक की व्यवस्था की गई है। अंकित, सौरभ, भोला, अक्षय व डागर ने बताया मैच शुरू होने पर आतिशबाजी की जाएगी और जीत होने पर दिवाली की तरह जश्न मनाया जाएगा। बड़ौत नगर में भी कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई है और जश्न की तैयारी की है। विकास जैन, अरविंद शर्मा व अभिनव तोमर ने बताया कि फाइनल देखने के लिए युवाओं में उत्साह है और एक घेर में मैच देखने की तैयारी पूरी हो गई है। सभी के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। किरठल गांव के कुशाग्र चौधरी, सार्थक ने बताया कि एक विद्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई और गांव के काफी लोग वहां मैच देखेंगे।
--
हर चौके-छक्के पर होगी आतिशबाजी
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी अंकित, अवधेश, गौरव, दीपांश, रूपेश कौशिक, मनोज शर्मा, विनेश यादव ने बताया कि भारत के चौके-छक्के पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया जाएगा और यह पल यादगार बनाया जाएगा। कस्बे में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी और सभी युवा एक साथ बैठकर मैच देखेंगे। वहां मिठाई, कोल्डड्रिंक, पकौड़ी व खाने का इंतजाम किया गया है ताकि हर कोई मैच का लुप्त उठा सके। रविवार को दोपहर के बाद मैच की तैयारी पूरी हो जाएगी।
--
- नौरोजपुर गुर्जर गांव में रविवार को मैच देखने के लिए युवाओं में उत्साह है। घेर व सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि हर कोई फाइनल मैच का आनंद ले सके। -प्रथम डागर
- टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर युवाओं ने तैयारी कर ली है। मैच को लेकर हर किसी में देशभक्ति का जज्बा दिखेगा और आतिशबाजी कर जश्न मनाया जाएगा। विक्रांत यादव, बागपत
- जीत का जश्न मनाने के लिए साउंड सिस्टम खरीद लिए और गांव में मैच के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। खाने-पीने की व्यवस्था भी हो गई है और जोश के साथ मैच देखा जाएगा। आकाश, काठा
- दोस्तों के साथ घर पर मैच देखा जाएगा और बिजली गायब होने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि मैच देखने में कोई परेशानी न आ सके। हर किसी में उत्साह देखने को मिल रहा है। -अजीम खान, बागपत
Trending Videos