{"_id":"699cb42af637f929e007523f","slug":"a-drunken-sweeper-from-tettiri-murdered-the-daughter-in-law-of-the-former-head-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147279-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शराब के नशे में टटीरी के सफाईकर्मी ने की थी पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शराब के नशे में टटीरी के सफाईकर्मी ने की थी पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे लाइन के पास पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले सफाईकर्मी राजेश ने की थी। रविवार रात पुलिस ने अहैड़ा नहर मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने पूर्व प्रधान की पुत्रवधू को पकड़कर दुष्कर्म किया। विरोध करने और मदद के लिए शोर मचाने पर उसने गला घाेंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजेश दिल्ली में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था।
क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की पुत्रवधू 11 फरवरी को मायके से वापस लौटते समय लापता हो गई थी। अगले दिन गांव के रास्ते पर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में निर्वस्त्र अवस्था में महिला का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। एसपी सूरज कुमार राय ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत सात टीमें लगाईं।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म व हत्या की घटना में पुलिस ने शक के आधार पर राजेश के भाई से पूछताछ की थी। उसके भाई की भूमिका नहीं मिलने पर उसे सुपुर्द करने के लिए राजेश को थाने बुलाया गया, लेकिन वह फोन बंद करके कहीं भाग गया। इसके बाद पत्नी से चल रहे मामले में राजेश दिल्ली में आत्मसमर्पण करने की फिराक में लग गया। पुलिस ने वहां आत्मसमर्पण करने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह सुबह से शराब पी रहा था और शराब के नशे में उसने महिला को पकड़कर झाड़ियों में खींच लिया। महिला ने बचकर भागने का प्रयास किया तो वह गिरकर घायल हो गई। इसके बाद शोर मचाकर राहगीरों को मदद के लिए बुलाने लगी। महिला को चुप करने के लिए नशे में उसने गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी राजेश शराब पीने का आदी है, जो दिल्ली के मॉल में सफाईकर्मी है। पूछताछ में पता चला कि कई साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और उसके खिलाफ दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में करीब 22 महीने तक आरोपी राजेश दिल्ली की जेल में बंद रहा, जो नौ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपी के पास से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम दिया।
-- -
एक महिला के पति ने पीट-पीटकर तोड़ी थी पैर की हड्डी
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी राजेश की मानसिकता महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। जांच में पता चला कि राजेश कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। तीन महीने पहले एक महिला के घर में घुस गया था और उसके पति ने राजेश को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसके पैर की हड्डी तोड़ दी थी। ऑपरेशन के बाद आरोपी के पैर में रॉड डाली गई थी। इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं हुई। इसके अलावा रास्ते में महिलाओं पर टिप्पणी करने पर भी राजेश के साथ झगड़ा हुआ था।
-आरोपी पर लगेगा एनएसए
एसपी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले राजेश के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फास्ट ट्रैक न्यायालय में चलवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आरोपी को जल्द ही कड़ी सजा कराई जा सके।
-जिस मार्ग पर हुई घटना, वहां लगवाए ट्रैप कैमरे
एसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे जिस मार्ग पर महिला की हत्या हुई, वहां पर चार ट्रैप कैमरे भी लगवाए गए। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। ऐसे मार्गों को चिह्नित किया जा रहा है और जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
Trending Videos