सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A grand procession of Lord Hanuman and Lord Shani Dev was taken out.

Baghpat News: धूमधाम से निकाली भगवान हनुमान और शनिदेव की शोभायात्रा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Lord Hanuman and Lord Shani Dev was taken out.
विज्ञापन
- बामनौली गांव में सुरजन दास मंदिर में बुधवार को स्थापित की जाएगी मूर्ति

फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव स्थित बाबा सुरजन दास मंदिर में मंगलवार को भगवान हनुमान और शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
मंदिर में पंडित पंकज शर्मा ने शिवलिंग, भगवान हनुमान और शनिदेव की मूर्तियों की स्थापना के लिए विशेष पूजन किया। पूजन के बाद विधि विधान से इन मूर्तियों को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा गया। इसके उपरांत बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव की गलियों से होकर गुजरी। इसमें कश्यप मोहल्ला, धोबी वाला मोहल्ला, ठाकुर द्वारा मंदिर मार्ग और हरिजन मोहल्ला जैसे मार्ग शामिल थे। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद, बुधवार को मूर्तियों को विधिवत रूप से मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके उपरांत, एक बड़े भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह, देवेंद्र चौधरी, सोमपाल, सुधीर कुमार, संजीव, सचिन तोमर और अनिल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed