सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shopkeeper and customer clash over returning purchased clothes.

Baghpat News: खरीदे गए कपड़े वापस करने को लेकर दुकानदार और ग्राहक भिड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and customer clash over returning purchased clothes.
विज्ञापन
-मारपीट में तीन महिलाओं समेत पांच घायल, सीएचसी में कराया गया उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा गांव में सोमवार रात कपड़ा बदलने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
बरनावा गांव में मोबीन की कपड़े की दुकान है। गांव की संजीदा ने मोबीन की दुकान से कपड़ा खरीदा था। संजीदा का आरोप है कि परिवार को कपड़ा पसंद नहीं आया। वह कपड़ा बदलने के लिए दुकान पर गई थी। कपड़ा बदलने को लेकर दुकानदार मोबीन से उसकी कहासुनी हो गई। संजीदा पक्ष का आरोप है कि दुकानदार पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं, दुकानदार मोबीन का आरोप है कि संजीदा पक्ष के लोगों ने दुकान पर आते ही मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से सुहेल और उसकी मां संजीदा घायल हुए। दूसरे पक्ष से मोबीन, राहिल, शबिया और मुंथहा को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed