{"_id":"6a3a6e32913d60f6fc030673","slug":"the-downfall-of-an-arrogant-person-is-inevitable-anubhuti-mata-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153955-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकार करने वाले मनुष्य का पतन निश्चित : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकार करने वाले मनुष्य का पतन निश्चित : अनुभूति माता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फाेटो नंबर 23केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। भक्तों ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष आराधना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि क्रूर और हिंसक प्राणी की मृत्यु तड़प-तड़प कर होती है। यह प्रकृति और परमात्मा का विधान है। अनुभूति माता ने बताया कि अहंकारी मनुष्य का पतन निश्चित है। इसलिए सभी को अहंकार छोड़कर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, श्यामलाल जैन, वैभव जैन, राजीव जैन और महेश जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।