{"_id":"69623804e407115af208baf8","slug":"a-human-life-without-devotion-to-god-is-meaningless-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-144897-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ : चंद्रमति
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे नंबर 10केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि सभी को कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। इससे मनुष्य के सभी संकट दूर होने के साथ ही मन को शांति मिलती है। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं है। इस मौके पर अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन, विकास जैन मौजूद रहे।
Trending Videos