{"_id":"69b69617e48b1323fd06969f","slug":"a-play-was-presented-in-the-camp-on-save-the-girl-child-educate-the-girl-child-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-148304-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर नाटक प्रस्तुत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर नाटक प्रस्तुत किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 15केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का रविवार को समापन हो गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को कॉलेज अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन और कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू कराया। छात्राओं ने दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक जागरुकता, राष्ट्रीय एकता और सेवा भाव का संदेश दिया। शिक्षक लोकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त कर राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयंसेविकाओं से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रीति वर्मा, प्रवेश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, निकलेश कुमार, दीपक कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos