{"_id":"69b6b3b3cc0099a44a052a23","slug":"guru-samadhi-memorial-day-of-sanmati-sagar-maharaj-was-celebrated-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-148309-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सन्मति सागर महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सन्मति सागर महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस मनाया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 15केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को आचार्य सन्मति सागर महाराज का गुरु समाधि स्मृति दिवस मनाया गया। इसके साथ ही पिच्छी परिवर्तन समारोह में श्रद्धालुओं ने साधु-संतों, माताओं को पिच्छी भेंट की।
आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर महाराज ने ब्रह्मलीन होने से पहले बड़ागांव में विश्व की अलौकिक कृति त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर का निर्माण कराया था। रविवार को उनका गुरु समाधि स्मृति दिवस मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और भगवान महावीर वंदना, णमोकार मंत्र का गुणगान किया। वहां गजराज जैन गंगवाल, केसी जैन, मनीष जैन, सौरभ जैन समेत अन्य ने सन्मति निलय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान ही मंदिर में विराजमान त्रिलोक भूषण महाराज, आर्यिका मुक्ति भूषण माता, दृष्टिभूषण माता, अनुभूति माता, योग भूषण महाराज का पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने संतों को पिच्छी भेंट की। इस मौके पर ब्रह्मचारी नवीन भैया, राजेंद्र प्रसाद जैन, महेंद्र कुमार जैन, सोनिया जैन, सीमा जैन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos