{"_id":"69b6b047655a108c4a0c5f04","slug":"electricity-supply-to-four-colonies-was-disrupted-for-seven-hours-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-148311-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार कॉलोनियों की सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार कॉलोनियों की सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजली नहीं आने से लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड पर मधुबन, पटेल नगर, शाहमल, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी की रविवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बरसात व तेज हवा के चलने के कारण लाइन में फाल्ट आने से रविवार सुबह करीब चार बजे से 11 बजे तक चारों कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। विजय, राहुल, संदीप, सुनील समेत अन्य लोगों का कहना था कि आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या बन गई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, मगर आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। इस पर लोगों ने रोष जताया। आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं और बार-बार करने के बाद फोन बंद कर लेते हैं। 11 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों काे राहत मिली। वहीं अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार सोनकर का कहना है कि तेज हवा के कारण लाइन में फाल्ट आ गया था। बरसात बंद होने के बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
Trending Videos