{"_id":"699222c5f57b4c94e10243ac","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-pura-mahadev-lakhsa-wave-of-faith-surged-in-pura-mahadev-lakhs-performed-jalabhishekerformed-jalabhishek-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146846-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां जलाभिषेक के लिए सुबह को करीब ढाई किमी लंबी लाइन लग गई। वहां रविवार शाम को झंडा रोहण के बाद श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक किया। करीब पांच लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का दावा किया गया।
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार देर रात को कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी, जिससे रविवार सुबह करीब तीन बजे ढाई किमी लंबी लाइन लग गई। वहां कांवड़िये व श्रद्धालु लगातार भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व पूजा करते रहे। वहां शाम चार बजकर दो मिनट पर मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ झंडा पूजन शुरू कराया। जिसमें डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय, मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील रोहटा समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
झंड़ा पूजन होते ही मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर पर पांच बजकर दो मिनट पर झंडा रोहण होते ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू कर दिया। ऐसे काफी श्रद्धालु थे, जो वहां चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए ही इंतजार कर रहे। दिनभर श्रद्धालु आते रहे और रविवार शाम तक भी लाइन खत्म नहीं हुई। पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार करीब पांच लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील रोहटा, अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव, बिजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
-आज भी होगा जलाभिषेक, मेला भी रहेगा
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक सोमवार को जारी रहेगा। उनके अनुसार श्रद्धालु वहां लगातार पहुंच रहे हैं और कोई रविवार को जलाभिषेक के लिए नहीं पहुंच सका तो वह सोमवार को जलाभिषेक करेगा। वहीं पुरा महादेव पर मेला भी सोमवार तक रहेगा।
-मंदिर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुरा महादेव मंदिर पर मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी, आरएएफ और पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी मेला क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय खुद पूरी नजर रखे हुए थे। वह लगातार मेले का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा में लगी टीमों को दिशा निर्देश दिए गए।
-श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले में दुकानेें भी लगाई गई हैं। जहां श्रद्धालुओं के साथ पहुंचकर बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान खरीदा। वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही घरेलू सामान खरीदा। पूजन सामग्री, तस्वीर व अन्य सामान की भी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
Trending Videos