{"_id":"69b949fdfbbf63a8cd0297f8","slug":"accusing-himanshu-of-murder-demand-for-action-was-raised-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148430-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिमांशु की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिमांशु की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी हिमांशु शर्मा की मौत होने के मामले में पिता नीरज शर्मा ने हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर हिमांशु के साथी के भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कस्बा निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु शर्मा 12 मार्च को अपने साथी के साथ बाइक से शोभापुर गांव में वाईफाई लगाने के बाद लौट रहे थे। अमीनगर सराय-खिंदौड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में हिमांशु के घायल होने की जानकारी दी गई। घायल हिमांशु को कस्बे के निजी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि साथी के बहकावे में आकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप लगाया कि मौत होने के बाद साथी के भाई ने हिमांशु के मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान किया। एक बार 600 रुपये और दूसरी बार 5000 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद सारा डाटा डिलीट करने के बाद मोबाइल उनके घर में रख दिया। मांग करने वालों में मुकुल, सौरभ कंसल, प्रवेश, दिनेश, अमित बंसल, श्यामसुंदर गर्ग, रवि आदि मौजूद रहे। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos