सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Our responsibility to respect and protect everyone

Baghpat News: हर किसी के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमारी जिम्मेदारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Our responsibility to respect and protect everyone
विज्ञापन
-जनता वैदिक कॉलेज में सांस्कृतिक समिति ने लैंगिक संवेदनशीलता के लिए संकल्प कार्यक्रम कराया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में मंगलवार को सांस्कृतिक समिति ने लैंगिक संवेदनशीलता के लिए संकल्प कार्यक्रम कराया। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम समिति की संयोजिका डॉ़ गीता राणा ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसके नागरिकों के पारस्परिक सम्मान और समानता की भावना से होती है। विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वह न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, बल्कि दूसरों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदार बनें। कार्यस्थल एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना प्रत्येक संस्था की जिम्मेदारी है और इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं। डॉ़ मुनेश ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक दृष्टिकोण है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यवहार में सम्मान, समानता और सहानुभूति को स्थान दें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ़ नीलम राणा, डॉ़ इंदु, डॉ़ सरिता, डॉ़ रविंद्र कुमार, डॉ़ शिवपाल आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed