{"_id":"6a6b3ec8f6242e29140458d7","slug":"aditya-and-kartik-got-first-place-in-the-science-exhibition-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156180-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य और कार्तिक ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य और कार्तिक ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कस्बे के शीलचंद इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल
फोटो- आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के शीलचंद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्रों ने प्रदूषण निवारण, डीसी जनरेटर, चंद्रग्रहण प्रोजेक्ट, सोलर सिस्टम, फिल्टर टैंक और कैलाइडोस्कोप सहित कई मॉडल बनाए। इन मॉडलों के माध्यम से उन्होंने वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, नवीन गुप्ता, मनोज कौशिक और नितिन चौधरी शामिल थे। उन्होंने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया। आदित्य और कार्तिक के प्रदूषण निवारण मॉडल को प्रथम स्थान मिला। मोहम्मद जकी और शिवम के आई वाशर मॉडल को द्वितीय स्थान दिया गया। कृष्टि शर्मा के कैलाइडोस्कोप मॉडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।