{"_id":"6a6b37d8ffad3d121f028c29","slug":"called-upon-to-play-a-role-in-works-of-national-interest-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-156173-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राष्ट्रहित के कार्यों में भूमिका निभाने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राष्ट्रहित के कार्यों में भूमिका निभाने का आह्वान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार देर शाम बड़ौली रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरु दक्षिणा पर्व और गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों से समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विनोद कुमार जैन ने कहा कि गुरु दक्षिणा केवल आर्थिक सहयोग नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण के प्रति स्वयंसेवकों के समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संघ किसी व्यक्ति विशेष को गुरु नहीं मानता। संघ त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु मानता है। स्वयंसेवकों का स्वैच्छिक समर्पण ही संघ की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में पूर्व जिला संघचालक राकेश कुमार जैन, सह नगर संघचालक सुशील कुमार जैन और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।