फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Online applications for admission will now be accepted till August 1.

Baghpat News: प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब एक अगस्त तक होंगे

Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Online applications for admission will now be accepted till August 1.
-पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमएड, एलएम, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब एक अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।
विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया जारी रखी है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब एक अगस्त कर दिया गया है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य शिन्जिता अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी दौरान जमा करना होगा। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दिया जाएगा। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह आवेदन का अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि एक अगस्त के बाद आवेदन की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed