फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Campaign will be launched to make Dhikoli drug-freCampaign will be launched to make Dhikoli drug-free: Somendra Dhakae: Somendra Dhaka

ढिकौली को नशामुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान : सोमेंद्र ढाका

Fri, 31 Jul 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched to make Dhikoli drug-freCampaign will be launched to make Dhikoli drug-free: Somendra Dhakae: Somendra Dhaka
-विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से नशामुक्त समाज का दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव को नशामुक्त बनाने के लिए गुरुवार को एक अभियान शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को शराब, नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। जाट महासभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने इस अभियान की शुरुआत की।
ढाका ने बताया कि विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के जरिये नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा। गांव के प्रमुख स्थानों पर नशे के दुष्परिणामों से संबंधित जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। ढाका ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को गांव के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने जनजागरण को इस लड़ाई का सबसे प्रभावी हथियार बताया। अभियान के तहत समय-समय पर जनसभाएं, संवाद कार्यक्रम और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान प्रधान संदीप ढाका, नीरज ढाका, लाखन आर्य, अभिषेक ढाका, विनय, मोनू और जोगेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इन सभी ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed