फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NCC cadets took out an awareness rally

Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली

Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out an awareness rally
-लोगों को टीबी की बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बृहस्पतिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार ने कैडेट्स को टीबी से बचाव और लक्षणों की जानकारी दी।

रैली को 74 वाहिनी एनसीसी कार्यालय से कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सैना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर टीबी जागरूकता के नारे लिखे थे। यह रैली नगर के नया बाजार, नेहरू रोड, गुराना रोड और बड़का रोड से होकर गुजरी। रैली वापस वाहिनी परिसर में आकर संपन्न हुई। यहां सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने टीबी के मुख्य लक्षण बताए, जिनमें लगातार खांसी, बुखार, भूख कम लगना और वजन कम होना शामिल हैं। विजय कुमार ने ऐसे रोगियों को तुरंत बलगम की जांच कराने की सलाह दी। इस मौके पर कैप्टन धर्मेंद्र सिंह कुमार, लेफ्टिनेंट ललित जैन, प्रवेश कुमार, अभिलाष जैन, हवलदार अशोक कुमार, विक्रमजीत सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed