सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another accused arrested for shooting at woman

Baghpat News: महिला पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for shooting at woman
विज्ञापन
-पुलिस पर तहरीर की जगह अपनी तरफ से गलत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। नगर की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला पर फायरिंग करने के एक अन्य आरोपी प्रिंस को सोमवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया।
महिला रविवार रात किसी काम के लिए अपने जेठ के घर गई थी। आरोप है कि जेठ के सामने वाले मकान में रहने वाले दो युवक उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर आरोपियों ने तमंचे और बंदूक से उस पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और पुलिस ने अपनी तरफ से गलत धाराओं में रामकुमार वर्मा, उसके बेटे प्रिंस व सत्यम उर्फ कुनाल उर्फ पुन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी प्रिंस को घर से गिरफ्तार किया, जबकि सत्यम उर्फ कुनाल उर्फ पुन्नी को देसी बंदूक के साथ पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी रामकुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed