सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven trucks carrying mining materials seized on National Highway

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर खनन सामग्री लेकर जाते सात ट्रक पकड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Seven trucks carrying mining materials seized on National Highway
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा ने खनन सामग्री लेकर जाते सात ट्रक पकड़कर सीज कर दिए। इनमें कई ओवरलोड थे तो कई के पास पूरे कागज नहीं थे। एसडीएम की चेकिंग के दौरान चालक रेत के ट्रकों को दूसरे मार्गों से ले जाते हुए नजर आए।
Trending Videos

एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला, डूंडाहेड़ा चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर रेत से भरे सात ट्रकों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि जांच में दस्तावेज नहीं मिलने पर सातों ट्रकों को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि इन सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा। उनके अनुसार यह अभियान अभी जारी रहेगा। इसके अलावा खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार ने निवाड़ा यमुना पुल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, छपरौली में बदरखा, कोताना, जागोस और यमुना पुल पर भी चेकिंग अभियान चलाया। वहां भी कई ट्रकों को पकड़ा गया और 15 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed