सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nagpur relative cheated Rs 45.50 lakh from hotel operator

Baghpat News: नागपुर के रिश्तेदार ने होटल संचालक से 45.50 लाख रुपये ठगे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nagpur relative cheated Rs 45.50 lakh from hotel operator
विज्ञापन
-जमीन खरीदने का झांसा देकर की गई ठगी, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। नागपुर के रिश्तेदार ने जमीन खरीदने का झांसा देकर नौरोजपुर गुर्जर गांव के होटल संचालक प्रताप कुमार नैन से 45.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने मंगेश ठाकरे निवासी आदिवासी कॉलोनी नागपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी होटल संचालक प्रताप कुमार नैन ने बताया कि उनके रिश्तेदार मंगेश ठाकरे निवासी आदिवासी कॉलोनी नागपुर ने एक अक्तूबर 2022 को साझे में प्रॉपर्टी खरीदकर बेचने की बात कही और 45.50 लाख रुपये की मांग की। उसने कई बार में बैंक खाते से 45.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। मंगेश ने एक साल में मुनाफा देने की बात कही, लेकिन एक साल बाद फोन करने पर तीन महीने बाद के लिए टाल दिया। इसके बाद रुपये देने से मना कर दिया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि मंगेश ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed