सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements vandalized the walls by painting them with soot

Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने दीवारों पर कालिख की पोताई कर तोड़फोड़ की

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements vandalized the walls by painting them with soot
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रमाला। किशनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने सन्नी के मकान की दीवारों पर कालिख पोताई करने के बाद शौचालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। सन्नी ने पुलिस से शिकायत करते हुए असामाजिक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
किशनपुर गांव निवासी सन्नी ने बताया कि तीन दिन पहले रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके मकान के बाहर हंगामा किया। इसके बाद दीवारों पर कालिख की पोताई कर दी। सुबह दीवारों पर कालिख देखकर पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने भी जानकारी होने से मना कर दिया। सोमवार रात अपने परिवार के साथ सोया हुआ था और मंगलवार की सुबह नींद से जागे तो घर के शौचालय में तोड़फोड़ हुई मिली। घर में भी काफी पत्थर पड़े हुए मिले। उसके मकान की दीवारों पर काला तेल भी डाला हुआ मिला। जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed