सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth injured in car collision dies, FIR registered

Baghpat News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in car collision dies, FIR registered
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बंथला निवासी निशांत की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गाजियाबाद के बंथला के रहने वाले विशाल ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका बेटा निशांत (26) अपने दोस्त अक्षय के साथ बाइक से पुरा महादेव मंदिर से वापस अपने घर आ रहा था। रटौल-बंथला मार्ग पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल होने पर दोनों को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसके बेटे निशांत की मौत हो गई, जबकि अक्षय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed