पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   At the conference, a call was made to the party workers to gear up for Mission 2027.

Baghpat News: सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 में जुटने का आह्वान किया

Wed, 01 Jul 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
At the conference, a call was made to the party workers to gear up for Mission 2027.
बड़ौत। नगर के विहर्ष सभागार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मिशन-2027 के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित था। सैनी ने मुखर्जी के बलिदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद-370 के विरोध पर मुखर्जी के विचारों का उल्लेख किया। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। राज्यमंत्री केपी मलिक ने भाजपा की वर्तमान सफलता का श्रेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा को दिया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने को लक्ष्य बताया। इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, विधायक योगेश धामा, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, शिवेंदु दत्त शर्मा, जिला महामंत्री अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed