पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi Police constable's cousin dies in accident

Baghpat News: दिल्ली पुलिस के सिपाही के चचेरे भाई की हादसे में मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable's cousin dies in accident
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात सड़क हादसे में एक बाउंसर की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने एनबीसीसी कॉलोनी के सामने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान संतोषपुर निवासी भीम सिंह (40) के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस के एक सिपाही विनोद खटाना के चचेरे भाई थे।
विज्ञापन

संतोषपुर गांव के सोनू ने बताया कि उनके भाई भीम सिंह सोनीपत में बाउंसर का काम करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से अपनी ड्यूटी पर गए थे। शाम पांच बजे छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकले। देर रात खेकड़ा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिजनों को फोन किया। उन्होंने सड़क हादसे में भीम सिंह की मौत होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो भीम के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। सोनू ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि भीम एनबीसीसी कॉलोनी के पास कैसे पहुंचे। पुलिस ने हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। भीम सिंह अपने परिवार में चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे। वह कई साल पहले गांव के इंद्र की हत्या के मामले में जेल भी जा चुके थे। हालांकि वह जमानत पर बाहर थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भीम सिंह अविवाहित थे और अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। वह पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुके थे, लेकिन जमानत पर बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed