सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Avi became the topper in class 12 after staying away from mobile

Baghpat News: मोबाइल से दूरी बनाई तो 12वीं में टॉपर बन गई अवि

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Avi became the topper in class 12 after staying away from mobile
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बड़ौत। लगातार मेहनत और अनुशासित दिनचर्या का नतीजा शिखर तक पहुंचा देता है। इसका बड़ा उदाहरण इंटरमीडिएट की जिला टॉपर व प्रदेश की टॉप टेन की सूची में चौथे स्थान पर रहने वाली बिजरौल गांव की अवि तोमर बनी हैं। अवि तोमर ने 12 घंटे पढ़ाई करके 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
श्रीराम इंटर कॉलेज कान्हड़ पुसार की छात्रा अवि तोमर ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वह जिले की टॉपर रहीं तो प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। इससे पहले हाईस्कूल की परीक्षा में भी उन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 10 की सूची में स्थान बनाया था। अवि तोमर के पिता हरेंद्र तोमर अधिवक्ता हैं, जो बागपत जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं और उनकी माता सरिता तोमर गृहिणी हैं। उनके भाई अंश तोमर ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी और 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवि ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने हर विषय को समझकर पढ़ने पर जोर दिया और कठिन विषयों को अधिक समय देकर मजबूत किया। नियमित रिवीजन और टाइम मैनेजमेंट उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी और मोबाइल कभी इस्तेमाल किया तो केवल पढ़ाई के लिए। यह कामयाबी इसका ही परिणाम है। वह कहती हैं कि पढ़ाई चाहे कम समय करें मगर एकाग्रता के साथ मन लगाकर करें। ध्यान इधर-उधर भटकाने से पढ़ाई अच्छे से नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed