बागपत: पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद, शोएब की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कांस्टेबल घायल
बागपत के बड़ौत में हुए शोएब हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की फायरिंग में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। पानी के छींटे पड़ने के विवाद में शोएब की चाकू से हत्या कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में हुए सनसनीखेज शोएब हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। बताया गया कि मामूली विवाद में 23 वर्षीय शोएब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बड़ौत पुलिस औद्योगिक क्षेत्र की नहर पटरी और डौला रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी इरफान वहां पहुंच गया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। घायल कांस्टेबल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: फिर फंसे यूट्यूबर शादाब जकाती, 41A नोटिस पर जमानत, माफी का वीडियो वायरल
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ था विवाद
यह घटना सोमवार सुबह बड़ौत के बड़का रोड पर हुई थी। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी पक्ष ने 23 वर्षीय शोएब पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हमले में मृतक के पिता आस मोहम्मद, भाई सुहैल, फरमान, बहन फराह और मां गुड्डों भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
घटना के बाद घायल आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद, इरफान, रिहान, रोहन उर्फ इरम और इसराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

कमेंट
कमेंट X