सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tomatoes Prove Profitable for Farmers; Fetch Good Prices in Markets

Baghpat News: किसानों के लिए फायदेमंद बना टमाटर, मंडियों में मिले अच्छे दाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes Prove Profitable for Farmers; Fetch Good Prices in Markets
विज्ञापन
रटौल/चांदीनगर। किसानों के लिए इस बार टमाटर की फसल काफी फायदेमंद साबित हो रही है। मंडियों में टमाटर के दाम 20 से 22 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। पिछले कई वर्षों से नुकसान झेल रहे किसानों को इस बार अच्छी आमदनी हो रही है।
Trending Videos


रटौल, लहचौड़ा, सरफाबाद, ललियाना, गौना और सहबानपुर जैसे गांवों के किसानों ने करीब 400 बीघा भूमि पर टमाटर की बुवाई की थी। इस वर्ष टमाटर की पैदावार भी अच्छी हुई है, जिससे किसानों की उम्मीदें बढ़ी हैं। किसान सलाउद्दीन, आदेश यादव, इरफान, अरविंद और जेलदार ने बताया कि कोरोना काल से टमाटर का सही भाव नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। पिछले वर्ष टमाटर का भाव आठ से दस रुपये प्रति किलो तक ही मिल पाया था। इस कम भाव के कारण किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही थी। नतीजतन, कई किसानों ने टमाटर की खेती से दूरी बना ली थी। मगर इस बार स्थिति पूरी तरह बदल गई है और किसानों को काफी लाभ हुआ है। मंडी में एक क्रेट टमाटर का दाम 450 से 500 रुपये तक मिल रहा है। यह दाम किसानों के लिए अच्छी आमदनी का स्रोत बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

कोरोना काल के बाद से टमाटर की फसल का सही दाम नहीं मिल रहा था। इससे किसानों ने टमाटर की खेती करनी बंद कर दी थी, लेकिन इस बार टमाटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों में खुशी है। -आदेश यादव, लहचौड़ा
मंडी में 20 से 22 रुपये किलो टमाटर के दाम मिल रहे हैं और अच्छी आमदनी होने से किसानों में खुशी है। इस बार टमाटर का उत्पादन भी अच्छा हुआ है। -इंतजार अली, ललियाना


हर साल टमाटर की फसल में नुकसान होता था और लागत भी नहीं निकल पाती थी, लेकिन इस बार उत्पादन भी अच्छा हुआ है और मंडियों में दाम सही मिले। -अरविंद चौधरी, ललियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed