सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife of Former BJP District Secretary Files FIR After Receiving Threats

Baghpat News: धमकी मिलने पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Wife of Former BJP District Secretary Files FIR After Receiving Threats
विज्ञापन
-11 साल पहले खरीदी जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री महेश आर्य की पत्नी मनीषा ने जमीन पर कब्जा करने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने खंडवा, सहारनपुर निवासी प्रवीण राठी, बसंत राठी और प्रदीप राठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनीषा ने बताया कि उन्होंने 11 साल पहले एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर पहले कोई विवाद नहीं था और उसका बैनामा भी कराया गया था। मनीषा का आरोप है कि भूमि बेचने वाली कमलेश के बेटे प्रवीण राठी और संदीप राठी उनकी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करने का दबाव बना रहे हैं। संदीप राठी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। कमलेश के पति बसंत राठी ने कई बार मनीषा के पिता सेठपाल को धमकी दी है। सेठपाल सेवानिवृत्त एसआई हैं। आरोपियों ने बागपत स्थित मनीषा के मकान पर आकर उनके पिता सेठपाल और पति महेश आर्य को धमकी दी। उन्हें बैनामे के दस्तावेज फाड़कर फेंकने और सहारनपुर में जमीन पर आने पर जान से मारने तथा वहीं दफन करने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवीण राठी, बसंत राठी और प्रदीप राठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ये सभी खंडवा, सहारनपुर के निवासी हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed