{"_id":"6a7b3d6bcc9d89c40b0c0425","slug":"baghpat-a-father-son-and-grandson-brought-a-kanwar-pledging-to-see-rahul-gandhi-become-pm-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़, पुरा महादेव में चढ़ाया जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़, पुरा महादेव में चढ़ाया जल
Tue, 11 Aug 2026 09:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:48 PM IST
सार
बागपत के खेकड़ा स्थित जगदीश प्रसाद कश्यप अपने बेटे सेवानिवृत्त फौजी सुभाष चंद कश्यप और पोते लक्ष्मण कश्यप के साथ हरिद्वार से जल लेकर आए। तीनों चाहते हैं कि देश में कांग्रेस की सरकार बने।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर आए पिता, बेटा और पोता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेकड़ा की तीन पीढ़ी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की मन्नत लेकर हरिद्वार से कांवड़ उठाई। उन्होंने पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद भगवान शिव से मन्नत को पूरी करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सुभाष चंद कश्यप अपने पिता जगदीश प्रसाद कश्यप व बेटे लक्ष्मण कश्यप के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की। कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश का विकास होगा और लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार मिलेगा। साथ ही परिवार में सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव में आस्था है और भगवान अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
कांवड़ियों का स्वागत, कलाकारों ने करतब दिखाए
शहर के पुराना कस्बा स्थित बागेश्वर मंदिर शिव कांवड़ समिति द्वारा तीसरी कांवड़ लेकर आए। हरिद्वार से गंगाजल लाने के बाद पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़ में शामिल दिनेश चौहान, श्याम चौहान, गौरव चौहान, शिवम चौहान, पृथ्वी, सूरज, सुबोध व रिंकू चौहान आदि ने बताया कि भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं इस दौरान कलाकारों ने भी करतब दिखाए। कांवड़ियों का राजपाल शर्मा, रवि, सागर, रविंद्र, प्रवीण चौहान, श्रीनिवास चौहान व शेखर चौहान आदि ने स्वागत किया।

काठा व हसनपुर मसूरी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की
हसनपुर मसूरी के शिव कांवड़ सेवा संघ के 21 कांवड़िए अजय, कपिल, प्रशांत, निशांत, प्रदीप, मोहित, रोहित आदि हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर गांव में पहुंचे। वहां लोगों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं काठा गांव के कांवड़िए धर्मेंद्र, सुमित, अंकित, दीपक, भूरा, कुलदीप व नीटू का नौवीं बार कांवड़ लाने पर लोगों ने स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयघोष लगाए। इस मौके पर अनिल प्रधान, बिल्लू प्रधान, रवि, सुनील, प्रवीण, कमल आदि मौजूद रहे।

बेटों की कांवड़ मां ने उठाई तो भाभी ने खुशी में किया नृत्य
शहर की कश्यप कालोनी में कांवड़ियों के कोर्ट रोड पर पहुंचने पर परिजनों व लोगों ने खुशी मनाकर स्वागत किया। कुणाल की कांवड़ सरिता, गौरव की मेमवती व सचिन की पूनम ने कांवड़ उठाकर बेटों को आशीर्वाद दिया। वहीं भाभी ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य कर खुशी मनाई। जगह-जगह कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
ये भी देखें...
Saharanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, कई हादसों में 40 कांवड़िये घायल; सड़कें खून से लाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन