सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Class 10 student tease four-year-old girl; victim in critical condition; scuffle with family members.

Baghpat: दसवीं के छात्र ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के एक गांव में आरोपी किशोर चार साल की बच्ची को बहलाकर एक कमरे में ले गया और गलत काम किया। बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ा भाई व भाभी वहां पहुंचे तो उनके साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Baghpat: Class 10 student tease four-year-old girl; victim in critical condition; scuffle with family members.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में गली में खेल रही चार साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय दसवीं के छात्र ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता वहां पहुंच गए तो आरोपी उनके साथ हाथापाई करके भाग गया, जिसको बाद में पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी भतीजी गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दसवीं का छात्र उनकी भतीजी को मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने एक खाली मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां पर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। भतीजी के शोर मचाने पर आवाज सुनकर घर में बैठा उसका बड़ा भाई और भाभी भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हाथापाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। वहीं घायल बच्ची का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिंघावली अहीर थाने के जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी छात्र को पकड़ लिया गया है।

ये भी देखें...
Baghpat: भाकियू अध्यक्ष ने दी चेतावनी, 18 के बाद बंद कर देंगे एक्सप्रेसवे के सभी कट, किसान गोली खाने को तैयार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed