फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: ‘Dharti Ka Doctor’ Machine Demonstrated at Ramala Sugar Mill, Farmers Trained on Soil Testing

Baghpat: खेती में आई नई तकनीक, मिट्टी की जांच अब होगी आसान, किसानों को दिखाया ‘धरती का डॉक्टर’

Fri, 17 Jul 2026 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

बागपत की रमाला सहकारी चीनी मिल में ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन का प्रदर्शन किया गया। किसानों को मिट्टी के 12 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। जल्द ही यह सुविधा रमाला मिल में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Baghpat: ‘Dharti Ka Doctor’ Machine Demonstrated at Ramala Sugar Mill, Farmers Trained on Soil Testing
किसानों को मशीन दिखाते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में सहकारी चीनी रमाला मिल परिसर में किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक पर आधारित ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया समझाई गई और बताया गया कि इस तकनीक की मदद से खेत की उर्वरता का सही आकलन कर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


मिट्टी के 12 पोषक तत्वों की होती है जांच
कार्यक्रम में पतंजलि के रसायन विशेषज्ञ डॉ. यशपाल सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि ‘धरती का डॉक्टर’ देश की पहली ऐसी मशीन है, जो मिट्टी के 12 आवश्यक पोषक तत्वों की सटीक जांच करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर किसान अपनी फसल के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। इससे उत्पादन बढ़ेगा, अनावश्यक खर्च कम होगा और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- 'ये बांटने की राजनीति करते हैं', पढ़े-पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: ‘Dharti Ka Doctor’ Machine Demonstrated at Ramala Sugar Mill, Farmers Trained on Soil Testing
किसानों को मशीन दिखाते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने देखा मशीन का सीधा प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान बागपत जिले में पहली बार रमाला मिल परिसर में ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन के माध्यम से मिट्टी जांच का सीधा प्रदर्शन किया गया। किसानों ने मशीन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और मिट्टी जांच की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर किसानों ने आधुनिक तकनीक को खेती के लिए उपयोगी बताया।

जल्द रमाला मिल में मिलेगी सुविधा
रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन जल्द ही रमाला मिल में स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को मिट्टी की जांच कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed