फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer Dies After Allegedly Consuming Pesticide in Field, Investigation Underway

Baghpat: खेत में कीटनाशक पीकर किसान ने दी जान, नलकूप के पास मिला शव

Fri, 31 Jul 2026 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

बागपत के बामनौली गांव में एक किसान का शव खेत में नलकूप के पास मिला। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि कीटनाशक के सेवन से मौत हुई है।

 

विज्ञापन
Baghpat: Farmer Dies After Allegedly Consuming Pesticide in Field, Investigation Underway
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव में एक किसान का शव खेत में नलकूप के पास मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में कीटनाशक के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेत पर दवाई छिड़कने गए थे किसान
परिजनों के अनुसार, बामनौली गांव निवासी शिवेंद्र तोमर (48) गुरुवार को खेत में फसल पर दवाई का छिड़काव करने के लिए गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे परिजन और पुलिस खेत पर पहुंचे तो नलकूप के पास शिवेंद्र का शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, उनका शरीर नीला पड़ चुका था और पास में कीटनाशक के खाली रैपर पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित थे और खेती के साथ गांव में वाई-फाई से जुड़ा कार्य भी करते थे।
परिवार में बड़े भाई त्रिवेंद्र तोमर सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में दिल्ली डीटीसी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई रुपेंद्र खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी मां बुगली देवी हैं।

पुलिस बोली- जांच जारी
दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक के सेवन से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed