{"_id":"64bbd56633caea547f089ce8","slug":"baghpat-hindon-ruined-crop-worth-crores-livelihood-crisis-in-front-of-farmers-many-villages-still-submerged-2023-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हिंडन ने बर्बाद की करोड़ों की फसल, किसानों के आगे जीविका का संकट, कई गांव अभी भी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हिंडन ने बर्बाद की करोड़ों की फसल, किसानों के आगे जीविका का संकट, कई गांव अभी भी जलमग्न
उत्तर प्रदेश के बागपत में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है और भूसे से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के अंदर भी पानी घुस गया है, जिससे विद्यालय की छुट्टी कर दी गई है। हिंडन का पानी अन्य कई गांवों में घुसा हुआ है।
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सरफाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में पहुंच गया है। जिससे सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार ने छात्रों को पांच दिन का अवकाश देकर घर जाने के लिए कहा है। सरफाबाद गांव तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
2 of 5
Flood in baghpat
- फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा ललियाना, नवादा, गढ़ी कलंजरी गांव में भी जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सरफाबाद के ग्राम प्रधान कोमल ने हिंडन नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है।
3 of 5
Flood in baghpat
- फोटो : Amar Ujala
ग्रामीणों का मानना है कि जब से गढ़ी कलंजरी में हिंडन नदी पर पुल बना है, तभी से हिंडन के पानी का दबाव सरफाबाद, गढ़ी कलजंरी गांवों की तरफ ज्यादा रहता है। किसानों ने फसल बर्बाद होने पर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Flood in baghpat
- फोटो : Amar Ujala
हरसिया गांव में 600 बीघा से ज्यादा में फसल डूबी
हरसिया गांव में भी हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहां के रघुवीर, अजय, बीरपाल, जिले सिंह, रामफल आदि किसानों ने बताया कि हिंडन के पानी से खेतों में खड़ी फसल डूब चुकी है। गांव के 80 किसानों की 600 बीघा में लोकी, भिंडी, खीरा, धान, ज्वार, गन्ने की फसल डूब चुकी है। जिससे वह फसल नष्ट होती दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Flood in baghpat
- फोटो : Amar Ujala
बताया कि इस तरह ही हिंडन नदी का जलस्तर 1978 में बढ़ा था। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।