यमुना नदी के उफान पर आने से पश्चिमी यूपी के जिलों पर खतरा मंडरा रहा है। जहां, शामली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंच गया है तो वहीं, सहारनपुर में सड़क पर मलबा आने की वजह से हाईवे बंद हो गया है। उधर, शुकतीर्थ गंगाघाट पुल पर जलकुंभी फंसने से बहानी का बहाव बाधित हो रहा है। इसके अलावा बिजनौर में कोटावाली नदी उफान पर है। आइए आपको सभी जिलों का हाल विस्तार से बताते हैं-
डरावनी तस्वीरें: वेस्ट यूपी पर मंडराया खतरा, यमुना का उफान देख दहशत में आए लोग, अटक गईं सांसें
वेस्ट यूपी का हाल: हर तरफ मंडराया खतरा, यमुना का उफान देख दहशत में लोग, अटकीं हैं हजारों लोगों की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में बाढ़ की बनी स्थिति, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
शामली में यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 232 मीटर तक पहुंच गया, जिसके और अधिक बढ़ जाने की पूरी संभावनाएं बताई जा रही हैं।
वहीं केंद्रीय जल आयोग भारत सरकार नई दिल्ली ने जनपद के संबंधित विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अब तक सबसे अधिकतम 320893 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिस कारण आने वाले समय में यमुना अपना रौद्र रूप दिखाएगी।
सोमवार शाम यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 231.2 मीटर हो गया था, जबकि मंगलवार सुबह 8:00 यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 231.8 मीटर हो गया। यमुना नदी का शोर करता और उछाले मारता पानी आसपास के गांव के लोगों में दहशत भर रहा है। यमुना के इस रूप को देखकर लोगों के मन में 2013 में यमुना में आई भयंकर बाढ़ की याद ताजा कर रही है।
2013 में हथिनी कुंड बैराज से 800000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किए जाने के बाद यमुना की बाढ़ ने क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई थी। यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाला यमुना नदी के पुल की हरियाणा साइड की सर्विस रोड यमुना के पानी में बह गई थी, जिस कारण करीब 25 दिन तक यूपी का हरियाणा से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। वही, मंगलवार सुबह भी हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में इस वर्ष का सबसे अधिकतम पानी 320893 क्यूसेक प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिस कारण यमुना आने वाले कुछ घंटों बाद अपना रूद्र रूप दिखाएगी। यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण यमुना किनारे निवर्तमान सीडीओ शंभू नाथ तिवारी द्वारा बनवाया गया छठ मैया का मंदिर बह गया। तटवर्ती किसानों की फसलों में भी बाढ़ का पानी भर गया है।
सहारनपुर जिले का हाल
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में आठ जगह मलबा खिसक कर सड़क पर आने से मंगलवार सुबह से ही हाईवे बंद हो गया है। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। कावड़ियों को बिहारीगढ़ से बुग्गावाला रोड से हरिद्वार निकाला गया।