{"_id":"64aa85cb3e8364db140d446c","slug":"kanwar-yatra-photo-chanting-the-name-of-shiva-kanwadies-moving-forward-on-highway-2023-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2023: शिवमय सावन, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2023: शिवमय सावन, पांव में छाले-जुबां पर भोले, आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम है कांवड़ यात्रा
Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे से होते हुए बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में दिन भर कांवड़िए हाईवे से गुजर रहे हैं। वहीं जब धूप होती है तो सुबह और शाम कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। दोपहर में ज्यादातर कांवड़िए शिविरों में आराम करते हैं। हरिद्वार की विशाल रंग बिरंगी झांकी वाली कांवड़ शहर से गुजर रही हैं। भगवान शिव शंकर और पार्वती की विशाल झांकी वाली कांवड़ काफी संख्या में आ रही हैं। कांवड़ मार्ग पर बोल बम बम-बम का जयघोष गूंज रहा है।
Kanwar Yatra 2023
- फोटो : Amar ujala
शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग, रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ बढ़ रहे कांवड़िए
रंगबिरंगी कांवड़ व झांकियों के साथ शिवभक्त भगवान शिव के भजनों के साथ मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। विशाल कांवड़ पर मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। शिवभक्त डाक कांवड़ियों के काफिले हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शहर से होकर गुजर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गुंजायमान हो रहा है।
रंगबिरंगी कांवड़ व झांकियों के साथ शिवभक्त भगवान शिव के भजनों के साथ मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। विशाल कांवड़ पर मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। शिवभक्त डाक कांवड़ियों के काफिले हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए शहर से होकर गुजर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गुंजायमान हो रहा है।
Kanwar Yatra 2023
- फोटो : Amar ujala
घरों से निकलकर कांवड़ियों को देखने पहुंच रहे लोग
शिवभक्तों के स्वागत के लिए सजा शहर का मुख्य मार्ग शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगता है। जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिवभक्तों व झांकियों को देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर महिला पुरुषों की भीड़ देर रात्रि जमा हो रहती हैं। इस दौरान रंग-बिरंगी कांवड़ व झांकियां के साथ शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए नाचते-झूमते हुए गुजरते हैं। आकर्षक झांकी देखकर श्रद्धालु भी झूमने लगते हैं।
ग्रेटर नोएडा निवासी अंकुर त्यागी (17) हरिद्वार से जल लेकर मोदीपुरम से गुजरते। यह उसकी दूसरी कांवड़ है।

कांवड़ लाती कृष्णा देवी।
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी ला रहीं कांवड़
पुरुषों के अलावा महिलाओं की टोलियां भी कांवड़ लेकर आती हुई नजर आ रही हैं। भगवान शंकर के जयकारों के साथ महिला कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखीं।
पुरुषों के अलावा महिलाओं की टोलियां भी कांवड़ लेकर आती हुई नजर आ रही हैं। भगवान शंकर के जयकारों के साथ महिला कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखीं।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023
- फोटो : Amar Ujala
पैरों में छाले, जुबां पर बोल-बम का जयघोष
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िए पैरों में छाले पड़ने के बाद भी निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, शिविरों में शिवभक्तों की सेवा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, भक्ति गीतों पर कांवड़िए जमकर थिरक रहे हैं।