सब्सक्राइब करें

एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज

विज्ञापन
Meerut News: Everyone is shocked by the obscene video of senior advocate Ramesh Chand Gupta
किशोरी को अदालत में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा ऐसा कांड किया गया, जिसने हर किसी की आंखें शर्म से झुका दीं। वहीं, लोग चाह कर भी इस मामले को भुला नहीं पा रहे हैं। भले ही अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता की सदस्यता समाप्त हो गई हो लेकिन, अभी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।

बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसमें रमेश चंद गुप्ता अश्लीलता की हदें पार करता दिख रहा था। 

Trending Videos
Meerut News: Everyone is shocked by the obscene video of senior advocate Ramesh Chand Gupta
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस कांड के बाद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के ऑफिस में काम करने वाली किशोरी अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद दौराला पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान दौराला पुलिस ने किशोरी को गंगानगर के एक होटल से बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Everyone is shocked by the obscene video of senior advocate Ramesh Chand Gupta
मेरठ कचहरी। - फोटो : अमर उजाला

आखिर दर्ज हुए किशोरी के बयान
पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसे पॉक्सो अदालत में पेश किया। पोक्सो अदालत में करीब दो घंटे तक किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराए गए। हालांकि इस दौरान कचहरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

Meerut News: Everyone is shocked by the obscene video of senior advocate Ramesh Chand Gupta
कोर्ट में किशोरी को किया पेश। - फोटो : अमर उजाला

कचहरी में किशोरी को घेरने की कोशिश
बताया गया कि पुलिस के साथ किशोरी के कचहरी पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया और किशोरी को घेरने की कोशिश की। हालांकि पुलिस किशोरी को बचाकर आसानी से ले गई। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाने की कोशिश की, जिनसे वकीलों की बहस भी हुई।

विज्ञापन
Meerut News: Everyone is shocked by the obscene video of senior advocate Ramesh Chand Gupta
महिला अधिवक्ताओं ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

महिला अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी
महिला अधिवक्ताओं ने काफी देर तक किशोरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि किशोरी सही नहीं है। वह अवैध वसूली के लिए अधिवक्ता समाज को बदनाम कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed