फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Mother-in-Law, Daughter-in-Law and Sisters-in-Law Complete Kanwar Yatra Together

Baghpat: सास-बहू और जेठानी-दौरानी ने साथ उठाई कांवड़, दिया पारिवारिक एकता का संदेश

Tue, 04 Aug 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 11:42 AM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी से आई तीन महिलाओं ने सास-बहू और जेठानी-दौरानी के रिश्ते को नई पहचान देते हुए एक साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक के संकल्प के साथ उन्होंने परिवार में प्रेम, सुख-शांति और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Mother-in-Law, Daughter-in-Law and Sisters-in-Law Complete Kanwar Yatra Together
सास-बहू और जेठानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में हरियाणा के चरखी दादरी निवासी शीला, मीना और कमलेश ने सास-बहू और जेठानी-दौरानी के रिश्ते को नई मिसाल देते हुए एक साथ कांवड़ यात्रा पूरी की। तीनों महिलाओं ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया और पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा संपन्न की।

विज्ञापन


प्रेम और सम्मान का दिया संदेश
तीनों महिलाओं ने बताया कि परिवार में प्रेम, आपसी विश्वास और सम्मान सबसे बड़ी ताकत है। उनका उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि सास-बहू और जेठानी-दौरानी के रिश्ते सहयोग, अपनापन और सामंजस्य के साथ भी निभाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने की पहल की सराहना
कांवड़ यात्रा के दौरान तीनों महिलाओं की अनूठी पहल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने इसे पारिवारिक एकता, सामाजिक सौहार्द और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बताते हुए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed