फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Fireman Rohit Yadav Dies During Firefighting Operation in Noida

Baghpat: फायरमैन रोहित यादव की नोएडा में आग बुझाते समय मौत, दीवार और लोहे का बीम गिरने से हादसा

Tue, 04 Aug 2026 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 01:44 PM IST
सार

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ILGIM कंपनी में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दीवार और लोहे का बीम गिरने से बागपत के शहबानपुर निवासी फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य कई फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Baghpat Fireman Rohit Yadav Dies During Firefighting Operation in Noida
रोहित यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में आग बुझाने के दौरान हुए हादसे में बागपत के शहबानपुर गांव निवासी फायरमैन रोहित यादव की मौत हो गई। हादसे में मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कई अन्य फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


रात तीन बजे लगी थी कंपनी में आग
जानकारी के अनुसार ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में सोमवार तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी (PCB) चिप का निर्माण किया जाता है। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: युवक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला, 200 मीटर तक घसीटने का आरोप; CCTV में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार और लोहे का बीम गिरने से हुआ हादसा
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन रोहित यादव, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान दो फायरकर्मियों की मौत
घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह की मौत हो गई। अन्य घायल फायरकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है।

शहबानपुर गांव में शोक की लहर
रोहित यादव के निधन की खबर मिलते ही बागपत के शहबानपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने रोहित यादव को कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर फायरकर्मी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed